भारत में बेरोज़गारी दर सामान्य स्थिति से निचले स्तर पर

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) द्वारा सोमवार को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण वार्षिक रिपोर्ट 2022-2023 के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए भारत में बेरोज़गारी दर जुलाई 2022 से जून 2023 के दौरान छह साल के निचले स्तर 3.2 प्रतिशत पर दर्ज की गई।

बेरोज़गारी दर को श्रम

बल में बेरोज़गार व्यक्तियों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया गया है। अधिक लगातार समय अंतराल पर श्रम बल डेटा की उपलब्धता के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए, एनएसएसओ ने अप्रैल 2017 में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) शुरू किया।

यहां संदर्भ अवधि जुलाई 2022 से जून 2023 तक है। अखिल भारतीय स्तर पर 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए सामान्य स्थिति में बेरोज़गारी दर (यूआर) 2022-23 में 4.1 प्रतिशत से घटकर 2021-22. में 3.2 प्रतिशत हो गई।

अप्रैल-जून तिमाही में शहरी क्षेत्रों में बेरोज़गारी

देश में इस साल अप्रैल-जून तिमाही में शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर सालाना आधार पर एक फीसदी घटकर 6.6 फीसदी रही। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के मुताबिक, एक साल पहले की समान अवधि में यह 7.6 फीसदी रही थी।  

अप्रैल-जून, 2022 में बेरोज़गारी दर इसलिए अधिक थी, क्योंकि देश में कोरोना के कारण पाबंदियां थीं। जनवरी-मार्च, 2023 में बेरोज़गारी दर 6.8 फीसदी और 2022 की जुलाई-सितंबर व अक्तूबर-दिसम्बर में यह 7.2% रही थी।

श्रम भागीदारी में इज़ाफा

शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए वर्तमान साप्ताहिक स्थिति में श्रमबल भागीदारी अप्रैल-जून, 2023 में बढ़कर 48.8 फीसदी पहुंच गई।  एक साल पहले यह 47.5 फीसदी थी।

महिलाओं व पुरुषों के मोर्चे पर राहत

सर्वेक्षण के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में महिलाओं (15 वर्ष और उससे अधिक आयु) के बीच बेरोज़गारी दर अप्रैल-जून, 2023 में घटकर 9.1 फीसदी रह गई। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 9.5 फीसदी थी।

शहरी क्षेत्रों में पुरुषों में बेरोजगारी दर अप्रैल-जून, 2023 में घटकर 5.9 फीसदी रह गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 7.1 फीसदी रही थी। जनवरी-मार्च, 2023 में यह 6 फीसदी, अक्तूबर-दिसम्बर, 2022 में 6.5 फीसदी और जुलाई-सितंबर, 2022 में 6.6 फीसदी थी।

Read More

1पूर्व विदेश मंत्री Qin Gang के सारे रिकॉर्ड डिलीट, राष्ट्रपति शी जिनपिंग नहीं थे खुश
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में खुशखबरी, बाघिन ने दिया 3 शावकों को जन्म

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *